Rajasthan RAS Syllabus 2025: राजस्थान आरएएस सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी

Rajasthan RAS Syllabus 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 733 पदों के लिए RAS भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है और RAS प्रारंभिक 2025 की तारीखों की भी घोषणा की है। RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए उम्मीदवारों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान आरएएस पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न भी उपलब्ध कराया है। उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस सिलेबस की पीडीएफ फाइल सीधे लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से या नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें राजस्थान का सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान शामिल होगा। गलत उत्तरों के लिए 0.33 अंक का नकारात्मक अंकन होगा। इस बार पैनल के नए नियमों के अनुसार अगर किसी सवाल का जवाब नहीं दिया जाता है और कोई गोला खाली रह जाता है तो उसे भी नेगेटिव मार्क कर दिया जाएगा. प्रश्न छोड़ने के लिए अभ्यर्थियों को विकल्प 5 ‘E’ भरना होगा।

Rajasthan RAS Selection Process 2025

  • 1: RAS Pre 1 Paper (Objective Type) – 200 Marks
  • 2: RAS Mains 4 Papers (Theory/Descriptive) – Each Paper 200 Marks
  • 3: RAS Interview/Personality Test – 100 Marks

Rajasthan RAS Exam Pattern & Syllabus 2025

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RAS परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरपीएससी पोर्टल पर जाकर आरएएस पाठ्यक्रम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। पाठ्यक्रम को बेहतर ढंग से समझने के लिए उम्मीदवार राजस्थान आरएएस के पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल कर सकते हैं। इससे महत्वपूर्ण विषयों को समझना आसान हो जाएगा और आपकी परीक्षा की तैयारी भी बेहतर होगी।

Rajasthan RAS Exam Pattern 2025

RPSC RAS Pre Exam Pattern 2025

  • वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय
  • आरएएस प्रारंभिक लिखित परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
  • प्रारंभिक परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पहले पेपर के साथ 200 अंक निर्धारित किए गए है।
  • गलत उत्तर करने और कोई भी गोला खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • RAS Pre Exam में राजस्थान सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषय शामिल किए गए है।

RPSC RAS Mains Exam Pattern 2025

  • Exam: ऑफलाइन
  • Marks: प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा, वहीं चारो प्रश्न पत्र कुल 800 अंकों के होंगे।
  • Exam Duration: प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

Rajasthan RAS Syllabus 2025 in Hindi

राजस्थान RAS प्री सिलेबस और राजस्थान RAS मेन्स सिलेबस के बारे में विस्तृत लिखित जानकारी यहां दी गई है।

Rajasthan RAS Prelims Syllabus 2025

1. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत

  • प्रागैतिहासिक स्थल: राजस्थान की पुरापाषाण काल, ताम्रपाषाण काल और कांस्य युग की सभ्यताओं का विवरण।
  • राजस्थान के प्रमुख राजवंश: गुहिल, प्रतिहार, चौहान, परमार, राठौड़, सिसोदिया और कच्छावा जैसे प्रमुख राजवंशों की राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियाँ।
  • राजस्थान का एकीकरण: राजस्थान के राजनीतिक जागरण में समाचार पत्रों और प्रजा मंडल आंदोलनों की भूमिका।
  • राजस्थान की वास्तुकला और कला: मंदिर, किले, महल, चित्रकला और हस्तशिल्प के विभिन्न स्कूलों का विवरण।
  • राजस्थान की धार्मिक परंपराएँ: संत, संप्रदाय, लोक देवता, धार्मिक समुदाय और राजस्थान की प्रमुख हस्तियों का परिचय।

2. विश्व और भारत का भूगोल

  • विश्व भूगोल: पर्वत, पठार, मैदान, प्रमुख नदियाँ और झीलें, कृषि के प्रकार, पर्यावरणीय मुद्दे जैसे मरुस्थलीकरण और जलवायु परिवर्तन।
  • भारत का भूगोल: प्रमुख भू-आकृतियाँ, मानसून और वर्षा वितरण, प्रमुख फसलें और खनिज, राष्ट्रीय राजमार्ग और परिवहन गलियारे।
  • राजस्थान का भूगोल: जलवायु, नदियाँ, वनस्पति, मिट्टी, प्रमुख फसलें, सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या, खनिज और जैव विविधता।

3. भारतीय संविधान, राजनीतिक प्रणाली और शासन

  • राज्य राजनीतिक प्रणाली: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद, विधान सभा, उच्च न्यायालय।
  • प्रशासनिक कानून: जिला प्रशासन, पंचायती राज संस्थाएँ, राज्य लोक सेवा आयोग, मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त।
  • लोकनीति और अधिकार: सार्वजनिक नीति, कानूनी अधिकार, नागरिक चार्टर।

4. आर्थिक अवधारणाएँ और भारतीय अर्थव्यवस्था

  • मूल आर्थिक अवधारणाएँ: बजट, बैंकिंग, राष्ट्रीय आय, राजकोषीय और मौद्रिक नीतियाँ।
  • आर्थिक विकास और योजना: कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र, प्रमुख आर्थिक समस्याएँ और सरकारी पहल।
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था: कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र, प्रमुख विकास परियोजनाएँ, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएँ।

5. विज्ञान और प्रौद्योगिकी

  • विज्ञान की मूल बातें: कंप्यूटर, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, आनुवंशिक इंजीनियरिंग।
  • पर्यावरण और पारिस्थितिकी: प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, सतत विकास, राजस्थान के विशेष संदर्भ में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास।

6. तर्कशक्ति और मानसिक क्षमता

  • तार्किक तर्क: कथन और धारणाएँ, तर्क, निष्कर्ष, विश्लेषणात्मक तर्क।
  • मानसिक क्षमता: संख्या अनुक्रम, कोडिंग/डिकोडिंग, दिशा बोध परीक्षण, आकृतियाँ और उनके उप खंड।
  • मूल संख्यात्मकता: अनुपात, प्रतिशत, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, डेटा विश्लेषण।

7. समसामयिक घटनाएँ और मुद्दे

  • राजस्थान, भारत और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएँ: समाचार में रहने वाले व्यक्ति, स्थान और संस्थान, खेल और खेल से संबंधित गतिविधियाँ।

Rajasthan RAS Mains Syllabus 2025

राजस्थान RAS मुख्य परीक्षा के सभी चार पेपरों के लिए विषय इस प्रकार हैं।

RAS Mains Paper 1st Syllabus – सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन

Unit 1 – History

  • Part A
    • राजस्थान का इतिहास
    • कला, संस्कृति
    • साहित्य
    • परंपरा और विरासत
  • Part B
    • भारतीय इतिहास और संस्कृति
  • Part C
    • आधुनिक विश्व का इतिहास (1950 ई. तक)

Unit 2 – Economics

  • Part A
    • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • Part B
    • वैश्विक अर्थव्यवस्था
  • Part C
    • राजस्थान की अर्थव्यवस्था

Unit 3 – Sociology, Management, Accounting & Auditing

  • Part A
    • समाज शास्त्र
  • Part B
    • प्रबंध
  • Part C
    • लेखांकन ऑडिटिंग

RAS Mains Paper 2nd Syllabus – सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन

  • Unit 1 – प्रशासनिक नैतिकता
  • Unit 2 – सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • Unit 3 – पृथ्वी विज्ञान (भूगोल और भूविज्ञान)
  • Part A विश्व
  • Part B भारत
  • Part C राजस्थान

RAS Mains Paper 3rd Syllabus – सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन

  • Unit 1 – भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, विश्व राजनीति और समसामयिक मामले
  • Unit 2 – लोक प्रशासन और प्रबंधन की अवधारणाएँ, मुद्दे और गतिशीलता
  • Unit 3 खेल और योग, व्यवहार और कानून
  • Part A स्पोर्ट्स और योगा
  • Part B व्यवहार
  • Part C कानून

RAS Mains Paper 4th Syllabus – सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी

  • Unit 1 – सामान्य हिंदी (120 अंक)
  • Unit 2 – General English (80 Marks)
  • Part A – Grammar & Usage
  • Part B – Comprehension, Translation & Precise Writing
  • Part C – Composition & Letter Writing

राजस्थान RAS सिलेबस 2025 पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें

  • सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • मेनू में “उम्मीदवार सूचना” पर क्लिक करें।
  • फिर आप “सिलेबस” विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।
  • यहां “राजस्थान आरएएस सिलेबस 2025” में क्लिक करके आरएएस सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड विकल्प चुनें।
  • उसके बाद क्लिक करने पर स्क्रीन पर “Download” ऑप्शन दिखेगा।
  • फिर आप आरपीएससी आरएएस सिलेबस 2024 पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment