Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2024: राजस्थान CET 12th लेवल का नया सिलेबस जारी

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2024: राजस्थान CET 12th Level का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। राजस्थान CET 12th Level 2024 नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 23 से 26 अक्टूबर 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से इस नए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को डाउनलोड कर सकते हैं और इसके आधार पर अपनी तैयारी कर सकते हैं।

CET 12th Level Exam Pattern 2024

राजस्थान CET 12th Level Exam ऑफ़लाइन आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। RSMSSB के नए ओएमआर शीट नियमों के अनुसार, सीईटी 2024-25 में उम्मीदवारों को अब 4 के बजाय 5 विकल्प मिलेंगे। पहले चार विकल्प A, B, C और D थे, लेकिन अब विकल्प E भी जोड़ा जाएगा.

यदि आप प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते तो यह विकल्प E भरना होगा। याद रखें, यदि आप 10% से अधिक प्रश्न अनुत्तरित छोड़ देते हैं, तो आपको परीक्षा से अयोग्य ठहराया जा सकता है। इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसका कुल अंक 300 होगा तथा यह परीक्षा 3 घंटे की होगी। इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगा।

  • Exam Name = Common Eligibility Test (CET) 12th Level
  • CET Exam Mode = Offline
  • Exam Duration = 3:00 Hours
  • No. Of Questions = 150
  • No. Of Mark’s = 300
  • Negative Marking = No

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2024: Topic Wise

1. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत

  • प्राचीन सभ्यताएं: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ।
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं और राजवंश: प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था, सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम।
  • स्थापत्य कला: प्रमुख किले, स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं, हस्तशिल्प।
  • राजस्थानी साहित्य: महत्वपूर्ण कृतियां, क्षेत्रीय बोलियां।
  • मेले और त्योहार: लोक संगीत, लोक नृत्य, राजस्थानी संस्कृति।
  • धार्मिक आंदोलन और संत: लोक देवता, धार्मिक आंदोलन।
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल और प्रमुख व्यक्तित्व।
  • राजस्थान का एकीकरण।

2. भारत एवं राजस्थान का भूगोल

  • भारत के भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरुस्थल, मैदान, नदियां, बांध, वन्यजीव एवं अभयारण्य।
  • राजस्थान के भौतिक स्वरूप: जलवायु, वनस्पति, मृदा।
  • राजस्थान की प्रमुख नदियां, बांध, झीलें।
  • प्राकृतिक संसाधन: खनिज संपदा, जल संसाधन, पशु संपदा।
  • वन्य जीव अभ्यारण और संरक्षण।
  • जनसंख्या वृद्धि, साक्षरता और लिंगानुपात।
  • प्रमुख जनजातियां और पर्यटन।

3. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था और राजस्थान पर विशेष बल

  • संविधान: प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व, मौलिक कर्तव्य।
  • राजस्थान की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था।
  • मुख्य संस्थान: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, लोक सेवा आयोग।
  • स्थानीय स्वशासन और पंचायती राज।

4. राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • कृषि और आर्थिक विकास: प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, सिंचाई परियोजनाएं, हस्तशिल्प उद्योग, सूखा और अकाल।
  • विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं: MGNREGA, लघु उद्योग, वित्तीय संस्थाएं।
  • ऊर्जा स्रोत: जल विद्युत, तापीय विद्युत, सौर ऊर्जा।

5. दैनिक विज्ञान

  • भौतिक और रासायनिक परिवर्तन।
  • ऑक्सीकरण और अपचयन प्रक्रिया।
  • धातु, अधातु, और उनके योगिक।
  • प्रकाश का परावर्तन और विक्षेपण।
  • अंतरिक्ष और सूचना प्रौद्योगिकी।
  • भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम।
  • अनुवांशिकी: मेंडल के नियम, गुणसूत्र, न्यूक्लिक अम्ल, प्रोटीन संश्लेषण।

6. मानसिक योग्यता

  • गणितीय अवधारणाएं: वर्ग, घनमूल, गुणनखंड, समीकरण, लघुगणक, अनुपात-समानुपात।
  • त्रिकोणमिति और ज्यामिति।
  • त्रिभुज, कार्तीय निर्देशांक, दूरी का आंतरिक और बाहरी विभाजन।

7. सामान्य हिंदी

  • व्याकरण: संधि, समास, उपसर्ग-प्रत्यय, पर्यायवाची-विलोम शब्द।
  • शब्द संरचना: संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया।
  • मुहावरे और लोकोक्तियां।
  • कार्यालय पत्र का ज्ञान।

8. General English

  • Grammar: Articles, Determiners, Tense, Voice, Narration, Prepositions।
  • Translation: Ordinary/Common English sentences to Hindi and vice-versa।
  • Synonyms and Antonyms।
  • Comprehension, Idioms, Phrases।

9. कंप्यूटर का ज्ञान

  • Basic Characteristics of Computers।
  • Computer Organization: RAM, ROM, File System, Input Devices।
  • Operating System, MS-Office (Word, Excel, PowerPoint)।

10. समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)

  • राजस्थान, भारत और अंतरराष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
  • वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान, और संस्थाएं।
  • खेल और खेलकूद संबंधी गतिविधियां।

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस कैसे डाउनलोड करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर में सिलेबस लिंक पर क्लिक करें। वहां आपको “राजस्थान सीईटी सिलेबस फॉर सेकेंडरी लेवल 2024” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें। इससे आपकी स्क्रीन पर राजस्थान सीईटी सेकेंडरी लेवल सिलेबस की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। आप इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

Leave a Comment