Rajasthan REET Level 1 Syllabus 2024: राजस्थान रीट न्यू सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी

Rajasthan REET Level 1 Syllabus 2024: राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इस लेख में सिलेबस की पूरी जानकारी दी गई है। राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने REET लेवल 1 (थर्ड ग्रेड) का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इसके साथ ही रीट लेवल 1 सिलेबस 2024 की पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी नीचे उपलब्ध है।

थर्ड ग्रेड प्राइमरी टीचर परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर और प्रश्न को खाली छोड़ने पर 0.33 अंक काटे जाएंगे। RSMSSB के नए नियमों के अनुसार प्रश्न को खाली छोड़ने पर पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य होगा, जिसके लिए अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

भजनलाल सरकार ने थर्ड ग्रेड भर्ती में दो पेपर की व्यवस्था को हटाकर केवल एक पेपर के जरिए भर्ती करने की घोषणा की है। यह परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

नीचे दी गई जानकारी में थर्ड ग्रेड प्राइमरी टीचर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

Rajasthan REET Level 1 Syllabus 2024

राजस्थान रीट 2024 परीक्षा की कम समय में बेहतर तैयारी करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले REET 2024 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को पूरी तरह से समझना होगा। Rajasthan 3rd Grade Teacher 2024 के लिए नए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए जितना संभव हो सके पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें। इससे आपको बार-बार आने वाले महत्वपूर्ण विषयों का अंदाजा हो जाएगा, जिससे आप अपनी तैयारी को सही दिशा में ले जा सकेंगे।

Rajasthan Reet Syllabus PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। ध्यान दें कि परीक्षाओं में नए नियम लागू हो गए हैं, इसलिए परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ Exam Guidelines का पालन करना भी जरूरी है। 10% से अधिक प्रश्न खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।

Rajasthan Reet Level 1 Exam Pattern 2024

  • परीक्षा मोड: राजस्थान REET थर्ड ग्रेड शिक्षक परीक्षा ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा समय: पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास 2 घंटे और 30 मिनट का समय होगा। पांचवे विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर देने या प्रश्न को बिना उतर दिए छोड़ने पर 1/3 अंक काटा जाएगा।
  • प्रश्नों की संख्या: पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे, जो अलग-अलग विषयों से होंगे।
  • कुल अंक: आरईईटी परीक्षा 150 अंकों की होगी, और प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होगा।

Rajasthan 3rd Grade Primary Teacher Syllabus 2024

1. परिवार:

  • व्यक्तिगत संबंध: परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते।
  • परिवार के प्रकार: एकल और संयुक्त परिवार।
  • सामाजिक दुर्व्यवहार: बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, चोरी।
  • व्यसन: नशा, धूम्रपान और इनके बुरे प्रभाव (व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक)।

2. वस्त्र एवं आवास:

  • मौसम के अनुसार वस्त्र।
  • घर पर वस्त्रों की देखभाल।
  • हथकरघा और विद्युतकरघा के बारे में जानकारी।
  • जीवों और मनुष्यों के आवास, घरों की सफाई और घर बनाने की सामग्री।

3. व्यवसाय:

  • आस-पास के व्यवसाय: जैसे कपड़े सिलना, बागवानी, खेती, पशुपालन।
  • लघु और कुटीर उद्योग।
  • राजस्थान के प्रमुख उद्योग।
  • उपभोक्ता संरक्षण और सहकारी समितियां।

4. हमारी संस्कृति और सभ्यता:

  • राजस्थान के राष्ट्रीय प्रतीक, त्यौहार, मेले, उत्सव।
  • पोशाक, आभूषण, खान-पान, स्थापत्य कला।
  • पर्यटन स्थल, महत्वपूर्ण हस्तियां, किले, महल, स्मारक।
  • राजस्थान की चित्रकला और लोक देवता।

5. परिवहन एवं संचार:

  • परिवहन और संचार के साधन।
  • पैदल यात्रियों के लिए नियम और यातायात प्रतीक।
  • संचार साधनों का जीवन शैली पर प्रभाव।

6. व्यक्तिगत स्वच्छता:

  • बाहरी अंगों की स्वच्छता।
  • आंतरिक अंगों की जानकारी।
  • संतुलित आहार और सामान्य बीमारियाँ (मलेरिया, डेंगू, एनीमिया आदि)।
  • बीमारियों के कारण और बचाव के तरीके।

7. सजीव प्राणी:

  • पौधों और जानवरों के संगठन के स्तर।
  • राज्य के पुष्प, वृक्ष, पक्षी, और पशु।
  • आरक्षित वन, राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव संरक्षण।
  • कृषि पद्धतियाँ।

8. जल:

  • जल, वन, आर्द्रभूमि और रेगिस्तान का ज्ञान।
  • प्रदूषण और उसका नियंत्रण।
  • जल के स्रोत और प्रबंधन।
  • राजस्थान के पारंपरिक जल स्रोत।

9. पृथ्वी और अंतरिक्ष:

  • सौरमंडल की जानकारी।
  • भारतीय अंतरिक्ष यात्री।

10. पर्वतारोहण:

  • उपकरण, समस्याएं और प्रमुख महिला पर्वतारोही।

11. पर्यावरण अध्ययन की अवधारणा:

  • पर्यावरण अध्ययन का महत्व।
  • एकीकृत अध्ययन, विज्ञान और पर्यावरण की शिक्षा।
  • पर्यावरण से जुड़ी अवधारणाएं और उनका सामाजिक विज्ञान से संबंध।

12. पर्यावरण शिक्षाशास्त्र:

  • अवधारणाओं को सिखाने के तरीके।
  • गतिविधियाँ, प्रयोग, व्यावहारिक कार्य।
  • शिक्षण सामग्री और मूल्यांकन के तरीके।
  • सूचना और संचार तकनीक का उपयोग।
Reet SyllabusClick Here
Reet Notification Click Here

3 thoughts on “Rajasthan REET Level 1 Syllabus 2024: राजस्थान रीट न्यू सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी”

Leave a Comment