RPSC RAS Syllabus 2024: आरपीएससी आरएएस एग्जाम का सिलेबस जारी यहां से चेक करें

RPSC RAS Syllabus 2024 राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS भर्ती 2024 के लिए प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 19 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। कुल 733 पदों पर भर्ती की जाएंगी, जिनमें राज्य सेवाओं के लिए 346 पद और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 387 पद शामिल हैं।

RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइंग होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में होगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय और ओएमआर शीट पर आधारित होंगे। इस परीक्षा में सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे तथा कुल अंक 200 होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

उम्मीदवार अपने सिलेबस के आधार पर तैयारी कर सकते हैं और आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक जानकारी देख सकते हैं।

Rajasthan RAS Exam Pattern 2024

  • परीक्षा का प्रकार: वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय
  • परीक्षा मोड: आरएएस प्रारंभिक परीक्षा ऑफलाइन होगी।
  • परीक्षा समय: प्रारंभिक परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रश्नों की संख्या: इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • अंक: पहले पेपर के लिए 200 अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर और खाली छोड़ने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • परीक्षा के विषय: आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्न होंगे।

RPSC RAS Syllabus 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

RPSC RAS 2024 परीक्षा सिलेबस डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “News” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. RAS 2024 परीक्षा सिलेबस” लिंक पर क्लिक करें।
  4. आपकी स्क्रीन पर सिलेबस खुल जाएगा। इसे ध्यान से पढ़ें, प्रिंटआउट लें और सुरक्षित स्थान पर रख लें।
अंग्रेजी में सिलेबसClick Here
हिंदी में सिलेबसClick Here

Leave a Comment